Thu. Sep 17th, 2026

राष्ट्रीय पत्रकार संघ (भारत) के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, राकेश थपलियाल बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

जयपुर/नई दिल्ली। राष्ट्रीय पत्रकार संघ (भारत) [NUJ(I)] के द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राकेश थपलियाल (दिल्ली) को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राकेश कुमार शर्मा (जयपुर) को राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

निर्वाचन अधिकारी अशोक किंकर ने नई दिल्ली स्थित संगठन मुख्यालय में चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। संगठन से जुड़े विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को भी उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी आगामी 19–20 सितंबर 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस अधिवेशन में देशभर से लगभग 2,000 से अधिक पत्रकारों के भाग लेने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *