Thu. Oct 8th, 2026

मीटिंग में अनिल कल्ला छाए रहे

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के महापौर अनिल कल्ला राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बीकानेर शहर के विकास और नगर निगम से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

इसके पश्चात स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में भी महापौर अनिल कल्ला ने बीकानेर से जुड़े विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं तथा नगर निगम की प्राथमिकताओं को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी।

बैठक में महापौर अनिल कल्ला की ओर से प्रस्तुत किए गए विभिन्न मुद्दों और उनकी प्रभावी प्रस्तुति की बैठक में मौजूद अन्य महापौरों ने पूरी-पूरी प्रशंसा की। उन्होंने बीकानेर से जुड़े विषयों को स्पष्ट एवं तथ्यात्मक तरीके से रखने की सराहना की।

महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि बीकानेर के विकास को गति देने तथा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार और नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने शहर की आवश्यकताओं और विकास संबंधी प्रस्तावों पर सरकार से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

;