Sat. Oct 31st, 2026

स्वच्छ बीकानेर–स्वस्थ बीकानेर अभियान को मिलेगी नई गति,जस्सूसर गेट के अंदर होगा कार्यक्रम

बीकानेर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में नगर निगम बीकानेर की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा ट्राई साइकिल सेवा शुरू की जा रही है। इस सेवा का उद्घाटन शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे जासूसर गेट के अंदर आयोजित कार्यक्रम में महापौर अनिल कल्ला द्वारा किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य शहर के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में घर-घर से कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था को मजबूत करना है। ट्राई साइकिल के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को संकरी गलियों और आवासीय क्षेत्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इससे कचरा खुले में फेंकने की समस्या पर अंकुश लगाने और नियमित सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम की इस पहल से स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। शहरवासियों से अपील है कि वे अपने घरों का कचरा निर्धारित संग्रहण व्यवस्था के तहत ही दें तथा सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालें।

स्वच्छता ही सेवा है के संदेश के साथ नगर निगम का यह प्रयास बीकानेर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *