केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड के कल घोषित कक्षा 10 के परिणाम में पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर 3 वायु सेना नाल वर्ष 2026 की कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
प्राचार्य श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित के कुशल मार्गदर्शन तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत के परिणामस्वरूप कक्षा 10 में शिवानी पुरोहित ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रिधम ने 93.8 प्रतिशत,मनीषा ने 93.4 प्रतिशत,यशस्विनी ने 92 प्रतिशत,वर्षा पुरोहित ने 91.1 प्रतिशत,मुस्कान मीणा ने 90.8 प्रतिशत,अर्जुन गहलोत ने 90.8 प्रतिशत, हर्षित ने 90 प्रतिशत विद्यालय के कुल 7 छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा विद्यालय का नाम रोशन किया।
उल्लेखनीय है कि कुल छात्रों में 70 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।