डॉ सुधांशु व्यास, महासचिव
चिकित्साधिकारी संघ (बीकानेर) की कार्यकारिणी का हुआ गठन, डॉ. हंसराज चौधरी अध्यक्ष व डॉ सुधांशु व्यास बने महासचिव
बीकानेर,
राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ, जिला बीकानेर की जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु आज एक आम बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले भर से आए आयुर्वेद चिकित्सकों व अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की आम सहमति (सर्वसम्मति) से संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से डॉ. हंसराज चौधरी को जिला अध्यक्ष तथा डॉ सुधांशु व्यास को जिला महासचिव मनोनीत किया गया।

मुख्य पदाधिकारी:
अध्यक्ष: डॉ. हंसराज चौधरी
महासचिव: डॉ सुधांशु व्यास
उपाध्यक्ष: डॉ राजकुमार सिंगारिया / किशन गोपाल चौधरी
कोषाध्यक्ष:- डॉ संदीप कनवारिया
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हंसराज चौधरी तथा महासचिव डॉ सुधांशु व्यास ने सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन चिकित्साधिकारियों के हितों की रक्षा, संवर्ग की विभिन्न मांगों/समस्याओं के समयबद्ध समाधान तथा बीकानेर जिले में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार व सुदृढ़ीकरण के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेगा।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।