*देश एवं समाज के निर्माण में ईमानदारी की आवश्यकता।*
जोधपुर l स्माइल वर्ल्ड पीस फाउंडेशन संस्था सचिव नीरू हजारिका आसाम ने अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद सर्व धर्म प्रार्थना और बच्चों द्वारा संस्कृत श्लोक से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पुरस्कार वितरण समारोह और संगोष्ठी में देश और समाज के निर्माण में बच्चों युवाओं और बुद्धिजीवियों की भूमिका के विषय पर कर्नाटक से सामाजिक कार्यकर्ता एस.प्यारी जान ने कहा कि ईमानदारी से ही देश समाज विकास हो सकता है। बच्चों और युवाओं को स्वयं अनुशासन का संदेश दिया और कन्नड़ भाषा में देश भक्ति का युवाओं को गीत सिखाया। 
राष्ट्रीय युवा योजना दिल्ली के धर्मेंद्र भाई ने सुब्बाराव जी भाईजी के जीवन परिचय के साथ उनके द्वारा देश विदेश में किये गये काम और योगदान के बारे में जानकारी दी। नौजवान आओ रे गीत गाकर बच्चो और युवाओं में जोश भरा। आप दोनों को वर्ष 2024-25 का **डॉ. एस. एन. सुब्बाराव सद्भावना पुरस्कार** प्रदान किया गया। दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को सम्मान स्वरूप *सम्मान पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल, टी-शर्ट, माला एवं ₹2,100 की सम्मान राशि** प्रदान की गई। विधालय प्रार्चाय विक्रम शर्मा ने आसाम कोकराझार के अनुभव साझा किए और देश भर के अतिथियों का मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने सम्मान किया। अन्त में युवा कवि, लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम के.गट्स जैन इस धरती को मिलकर स्वर्ग बनायेंगे गीत युवाओं के साथ गाया। कार्यक्रम संयोजक श्री विपुल सोनी ने बताया कि सन् 2023 से निरन्तर पुरस्कार दिया जा रहा है और पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र से श्री हनुमंत देसाई, दिल्ली से श्री हेमंत सोनवाल, अमेजोन से परमेश्वर, श्री सुरेश चंद्र, श्री प्रफुल्ल चौहान, श्री सुरेश कुमार, श्री गोविंद राम सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक तथा विद्यालय के 108 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।