बीकानेर, 24 जुलाई 2026
167वें आयकर दिवस के उपलक्ष्य में आयकर कार्यालय, बीकानेर द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
22 जुलाई 2026 को ASG आई हॉस्पिटल, बीकानेर के सहयोग से नेत्र जाँच एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 75 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाभ प्राप्त किया। इसके उपरांत डॉ. संदीप गुप्ता, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), पीबीएम राजकीय चिकित्सालय, बीकानेर द्वारा कैंसर की रोकथाम, प्रारम्भिक पहचान एवं उपचार विषय पर जागरूकता व्याख्यान दिया गया।
23 जुलाई 2026 को रोटरी क्लब, बीकानेर एवं पीबीएम राजकीय चिकित्सालय, बीकानेर के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 45 यूनिट रक्तदान किया।
24 जुलाई 2026 को आयकर विभाग, बीकानेर एवं ₹1/Day Service Scheme (नक्षत्र पब्लिक ट्रस्ट, बीकानेर) के संयुक्त तत्वावधान में गौ चिकित्सालय, गोचर भूमि, नोखा रोड, भीनासर, बीकानेरमें वृक्षारोपणएवं गौसेवाअभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीकानेरटैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन, आईसीएआई (ICAI) तथा बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही, 167वें आयकर दिवस के उपलक्ष्य में आयकर कार्यालय भवन को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से आयकर विभाग ने स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।