Tue. Aug 11th, 2026

बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक की चार पुस्तकों को पाठ्यक्रम से विलोपित (हटा) कर दिया गया है, जिसके चलते अब इनका अध्ययन विद्यालयों में नहीं कराया जाएगा।

यह निर्णय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर एवं शासन सचिव, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में लिया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विलोपित पुस्तकों का अध्ययन वर्तमान सत्र में नहीं कराया जाए।

📚 ये पुस्तकें हुईं पाठ्यक्रम से बाहर:

कक्षा 9: राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परम्परा

कक्षा 10: राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति

कक्षा 11: आज़ादी के बाद का स्वर्णिम भारत भाग-1

कक्षा 12: आज़ादी के बाद का स्वर्णिम भारत भाग-2

शिक्षा विभाग के इस फैसले को पाठ्यक्रम पुनर्गठन और नई शिक्षा नीति के अनुरूप माना जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालय इस आदेश की पालना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *