Mon. Jul 20th, 2026

सेवा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का संदेश देकर संपन्न हुआ स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर

बीकानेर, 19 जुलाई। वायु सेना स्टेशन नाल स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 में आयोजित तीन दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। 17 से 19 जुलाई तक चले इस आवासीय प्रशिक्षण शिसमापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने कहा कि स्काउट एवं गाइड गतिविधियां विद्यार्थियों को केवल प्रशिक्षण ही नहीं देतीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित और संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं।विर में विद्यार्थियों ने अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता जैसे जीवनोपयोगी मूल्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, सर्वाइवल स्किल्स, व्यक्तिगत स्वच्छता, टीम भावना, आपदा प्रबंधन तथा दैनिक जीवन में उपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने कहा कि स्काउट एवं गाइड गतिविधियां विद्यार्थियों को केवल प्रशिक्षण ही नहीं देतीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित और संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं।

शिविर के एल.ओ.सी. श्री अजय कुमार ने प्रशिक्षण की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में अर्जित अनुभव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और भविष्य में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशिक्षकों और परीक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजा जांगिड़ ने किया, जबकि श्री ओमप्रकाश दर्जी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

शिविर के सफल संचालन में स्काउट एवं गाइड प्रभारी श्री पुरुषोत्तम लाल खाती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन एवं समर्पित प्रयासों से प्रशिक्षण शिविर का सफल और सुव्यवस्थित आयोजन संभव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *