Wed. May 13th, 2026

आवश्यक बैठक 26 जनवरी को

बीकानेर।

करुणा इंटरनेशनल संस्था के 31 जनवरी 2026 को प्रस्तावित वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाने वाली महत्वपूर्ण बैठक अब 26 जनवरी 2026, सोमवार को सायं 5 बजे आयोजित की जाएगी।

यह बैठक दूगड़ ग्रीन हाउस, बोथरा चौक द्वितीय, गंगाशहर, बीकानेर में सम्पन्न होगी। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वार्षिक अधिवेशन से संबंधित आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श हेतु यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है।

संस्था अध्यक्ष मेघराज बोथरा एवं सचिव राजेश रंगा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *