बीकानेर
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बेहद हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम मुख्यअतिथि श्री शौकत अली पीजीटी, इकोनॉमिक्स, विशिष्ट अतिथि श्री महेंद्र पाल जी, हेड मास्टर श्री ओमप्रकाश दर्जी व श्री राजीव चौधरी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आगाज़ किया श्री शौकत अली ने अपने संबोधन में सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और इसके महत्व पर प्रकाश डाला l
इसके पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगाए जिनमें नृत्य, गायन, काव्य पाठ,योग और अपने उद्बोधन से पधारे हुए अतिथियों का मन मोह लिया ।
धन्यवाद ज्ञापन हेड मास्टर श्री ओमप्रकाश दर्जी ने दिया।
कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान वितरित कर सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेन्द्र शर्मा (शिक्षक),सिमोनी(11वीं कक्षा) व कनाशु (9वीं कक्षा) ने किया ।