Tue. Jan 13th, 2026

नये ऊर्जावान अधिकारीयों की नवाचार करने की पहल

बीकानेर।

बीकानेर में 9 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें इस बार परंपरा के साथ आधुनिक रोमांच का विशेष तड़का देखने को मिलेगा। उत्सव में जहां राजस्थानी लोक संस्कृति का प्रतीक केमल डांस आकर्षण का केंद्र रहेगा, वहीं पैरामोटरिंग और एटीवी राइड जैसी गतिविधियां युवाओं और पर्यटकों के लिए खास रहेंगी।अभी पर्यटन विभाग  बीकानेर की टीम मे शामिल युवा और ऊर्जावान अधिकारयों नें कुछ नवाचार करनें का प्रयास किया है l

विभाग के युवा अधिकारी सहायक निदेशक महेश व्यास नें बताया की इस उत्सव को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने हेतु हमारी टीम प्रयासरत है l जिसमे आम बीकानेर वासियो से भी सहयोग की अपेक्षा हैँ l

रेगिस्तान की रेत पर सजे मंचों पर लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे, वहीं आसमान में उड़ान भरते पैरामोटर उत्सव को भव्य स्वरूप देंगे। एटीवी राइड्स के जरिए सैलानी रेगिस्तानी रोमांच का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार, हर वर्ष नए प्रयोगों के माध्यम से ऊंट उत्सव को अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिक पर्यटन अनुभव भी मिल सके।

ऊंटों की सजी-धजी परेड, लोक संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और एडवेंचर एक्टिविटीज के साथ यह उत्सव बीकानेर को एक बार फिर वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *