Sat. Jun 27th, 2026

शाला दर्पण पोर्टल पर प्रविष्टियाँ दर्ज करना अनिवार्य

जयपुर।

राजस्थान के समस्त राजकीय विद्यालयों में दिनांक 23 जनवरी 2026 को एक साथ मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग (MEGA PTM), निपुण मेला (NIPUN MELA) तथा विद्यालय स्तर पर कृष्ण भोज का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार, प्रातःकाल में सभी विद्यालयों में मेगा पीटीएम आयोजित की जाएगी, जबकि मध्याह्न पश्चात PEEO/UCEEO स्तर पर निपुण मेला एवं विद्यालयों में कृष्ण भोज का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

राज्य परियोजना निदेशक अनुपमा जोरवाल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन आयोजनों से संबंधित विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, जन-प्रतिनिधियों एवं भामाशाहों की उपस्थिति संख्या, साथ ही अभिभावकों से प्राप्त सुझावों की प्रविष्टियाँ शाला दर्पण पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

सभी राजकीय विद्यालयों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 23 जनवरी 2026 को ही शाला दर्पण पोर्टल पर समस्त आवश्यक सूचनाएँ समय पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रमों की समुचित मॉनिटरिंग की जा सके।

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, परियोजना समन्वयकों, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय संस्थाप्रधानों से आदेशों की कड़ाई से पालना करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *