के.वि.स.जयपुर संभाग उपायुक्त डॉ अनुराग यादव ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 3 नाल के शारीरिक शिक्षक राजीव चौधरी को किया सम्मानित
केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग के उपायुक्त डॉक्टर अनुराग यादव ने 53 वे केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024/25 में जयपुर संभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान अर्जित करने पर विद्यालय के शिक्षक राजीव चौधरी को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री शोकत अली ने शिक्षक श्री राजीव चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया।