Tue. Jun 16th, 2026

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में बच्चों की कल्पनाओं को मिलेगा नया आसमान

बीकानेर, 15 जनवरी।

बीकानेर में बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और सीख को नया आयाम देने वाला तीन दिवसीय “बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल – आजू गूजा” शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। यह आयोजन 16 से 18 जनवरी तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा।

फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, एसडीएम महिमा कसाना, कोषाधिकारी धीरज जोशी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर ने बताया कि “आजू गूजा” उनका नवाचार है, जिसकी शुरुआत पिछले वर्ष रेलवे ग्राउंड से की गई थी। इस बार इसे और व्यापक रूप देते हुए जिला प्रशासन, नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक, 3 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए

फेस्टिवल प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें 3 से 14 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। बच्चों के साथ उनके परिजन आ सकेंगे, लेकिन केवल परिजनों का प्रवेश मान्य नहीं होगा।

80 से अधिक गतिविधियां, देशभर से कलाकार

इस बार फेस्टिवल में 80 से अधिक गतिविधियां आयोजित होंगी।

देशभर से कलाकार बीकानेर पहुंचेंगे, जिनमें शामिल हैं —

▪️थिएटर

▪️चित्रकला

▪️माइम

▪️पॉटरी मेकिंग

▪️ओरिगेमी

▪️मैजिक शो

▪️जायंट पपेट

▪️संगीत और नृत्य

खास आकर्षण के रूप में मुंबई के धारावी से आए 18 बच्चे थिएटर, रैप, ग्रैफिटी और संगीत के माध्यम से संघर्ष से सफलता की कहानी प्रस्तुत करेंगे।

लाइव थिएटर, ग्रैफिटी और कठपुतली शो

फेस्टिवल में लाइव थिएटर परफॉर्मेंस, बीटबॉक्स जैम सेशन, ग्रैफिटी वर्कशॉप और डूडल आर्ट जैसी गतिविधियां होंगी।

ख्यातनाम कठपुतली कलाकार संध्या की टीम बच्चों के लिए विशेष कठपुतली प्रस्तुतियां देगी।अहमदाबाद से डूडल आर्ट वर्कशॉप और टाटानगर से युवा मैक्रेमे आर्टिस्ट भी हिस्सा लेंगी।

बच्चों को सिखाया जाएगा कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण

फेस्टिवल में बच्चों को

प्लास्टिक मैनेजमेंट वेट व ड्राई वेस्टफूड,वेस्ट कंट्रोलकी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही रीडिंग कॉर्नर, कॉन्शस कॉर्नर और सस्टेनेबिलिटी कॉर्नर भी होंगे।

कम्युनिटी गेम्स और पतंगों का आकर्षण

पुणे से आ रहे गेम एक्सपर्ट मनीष फ्रीमैन के नेतृत्व में कम्युनिटी गेम्स आयोजित होंगे, जिनमें बच्चे और अभिभावक साथ खेल सकेंगे।

फेस्टिवल में 60 मीटर लंबी पतंग और 20–25 यूनिक जायंट पतंगें भी आकर्षण होंगी।

जोधपुर से 10 वर्षीय ड्रमर भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

एरोप्लेन थीम, साइंस और रोबोटिक्स का अनुभव

फेस्टिवल की सजावट एरोप्लेन फ्लाइंग और साइंस एक्सपीरियंस थीम पर होगी।

बच्चे यहां

एरोनॉटिक्स

रोबोटिक्स

केमिस्ट्री

मैकेनिक्स

को किताबों से बाहर, वास्तविक अनुभव के रूप में देख सकेंगे।

भारत के चार्ली चैपलिन कुणाल मोटलिंग भी देंगे प्रस्तुति

मुंबई से कुणाल मोटलिंग — जिन्हें भारत का चार्ली चैपलिन कहा जाता है — अपनी मूक प्रस्तुति से बच्चों को हँसाएंगे और भावनाओं से जोड़ेंगे।

दिल्ली से आने वाली 15 से 17 फीट ऊंची जायंट पपेट पूरे मैदान में घूमती नजर आएगी।

“आजू गूजा” फेस्टिवल बच्चों के लिए केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सीख, संवेदनशीलता और कल्पनाशक्ति का उत्सव बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *