बीकानेर।
सोफिया स्कूल बीकानेर की होनहार छात्रा पद्माक्षी ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, शहर और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर पद्माक्षी को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। छोटी उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर पद्माक्षी ने यह साबित कर दिया कि परिश्रम, लगन और अनुशासन से हर लक्ष्य संभव है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने पद्माक्षी की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सोफिया स्कूल के शैक्षणिक स्तर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी पद्माक्षी से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
पद्माक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि हिंदी भाषा के प्रति रुचि और नियमित अभ्यास ने उसे यह मुकाम दिलाया।
👉 पद्माक्षी की यह उपलब्धि न केवल सोफिया स्कूल बल्कि पूरे बीकानेर के लिए गर्व की बात है।