बीकानेर।
बीकानेर व्यापार मंडल के तत्वावधान में पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित विशाल उद्योग मेला एवं एक्सपो इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजन अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम के प्रयासों से मेला सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
उद्योग मेला एवं एक्सपो में बीकानेर के प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन तथा व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग से पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं थाना अधिकारी शामिल हुए।
व्यापार जगत की ओर से आयोजन में बीकानेर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित, कमल कल्ला, सहित अनेक वरिष्ठ उद्योगपति, व्यापारी, उद्यमी एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित ने मेले की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह उद्योग मेला स्थानीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। वहीं कमल कल्ला ने ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रशासन, पुलिस और व्यापारिक संगठनों की सामूहिक उपस्थिति ने मेले को गरिमा प्रदान की है। बड़ी संख्या में आमजन और व्यापारी मेले में पहुंच रहे हैं, जिससे आयोजन की सफलता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।