Tue. Jan 13th, 2026

बीकानेर।

बीकानेर जिला खादी ग्रामोद्योग संघ, बीकानेर (राज.) द्वारा राज्य में उत्पादित खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योग उत्पादों पर विशेष “खादी डिस्काउंट डे” की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत आज केवल एक दिन के लिए खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है।

संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह विशेष छूट “पहले आओ – पहले पाओ” के आधार पर दी जाएगी। इसका उद्देश्य आमजन को स्वदेशी एवं खादी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण कारीगरों और बुनकरों को आर्थिक संबल देना है।

खादी भंडार पर ऊनी कोट, शॉल, जैकेट, गाउन, बेड कवर, सिल्क जैकेट, दरी, पर्दे, कुर्ता-पायजामा, पेट-शर्ट, मफलर, टोपा सहित खादी एवं हैंडलूम के अनेक उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके साथ ही ग्रामोद्योग से जुड़े शहद, साबुन, हर्बल फेसवॉश, मेहंदी, गुलाब जल, रेड ऑक्साइड ऑयल, आँवला एवं हर्बल हेयर ऑयल जैसे उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे गए हैं।

संघ के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से न केवल ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद कम दामों पर मिलेंगे, बल्कि ग्रामीण उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

बीकानेर के नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस खादी डिस्काउंट डे का अधिकतम लाभ उठाएं और स्वदेशी अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *