Sun. Aug 9th, 2026

बीकानेर। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल बीकानेर की ओर से 9 अगस्त को जनमन पदयात्रा निकाली जाएगी। सांय 4 बजे से शुरू होने वाली यह पदयात्रा पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी जी मूर्ति तक पहुंचेगी l कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष अनिल व्यास ने बताया कि कांग्रेस सेवादल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस सेवा दल के संगठन महा सचिव मनोज व्यास ने बताया कि अगस्त क्रांति दिवस पर

सांय 4 बजे से शुरू होने वाली यह पदयात्रा पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी जी मूर्ति तक पहुंचेगी l कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष अनिल व्यास ने बताया क़ी महात्मा गांधी ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध “करो या मरो” का ऐतिहासिक आह्वान किया।
गांधीजी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल सहित अनेक बड़े नेताओं को अंग्रेजी सरकार ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इसके बावजूद आंदोलन जनता के बीच तेजी से फैल गया।बताया कि कांग्रेस सेवादल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कांग्रेस सेवा दल बीकानेर के संगठन महासचिव मनोज व्यास ने बताया कि 9 अगस्त हमें देशभक्ति, एकता, साहस और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। यह दिन याद दिलाता है कि भारत की आजादी केवल कुछ नेताओं के प्रयासों का परिणाम नहीं थी, बल्कि करोड़ों भारतीयों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई थी।
प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला एवं प्रदेश पदाधिकारी सुखदेव नाथ सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में निकलने वाली जनमन पदयात्रा में तिरंगे के साथ देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला एवं प्रदेश पदाधिकारी सुखदेव नाथ सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में निकलने वाली जनमन पदयात्रा में तिरंगे के साथ देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। सेवादल ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन से पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *