Sun. Jul 5th, 2026

बीकानेर, 5 जुलाई 2026।

बीकानेर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए जे.पी. आचार्य को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (CIRC) द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए Insolvency, Bankruptcy and Valuation Standards Committee का Co-opted Member नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समिति के गठन के संबंध में 3 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गई। 

यह समिति दिवाला एवं शोधन अक्षमता (Insolvency & Bankruptcy) तथा वैल्यूएशन से जुड़े विषयों पर अध्ययन, सुझाव, व्यावसायिक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं सदस्यों के कौशल विकास के लिए कार्य करती है। समिति का उद्देश्य इन क्षेत्रों में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका को सुदृढ़ करना तथा व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। 

सीए जे.पी. आचार्य ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे ICAI एवं CIRC द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा दिवाला, पुनर्गठन एवं वैल्यूएशन के क्षेत्र में सदस्यों एवं उद्योग जगत के हित में सक्रिय योगदान देंगे।

उनकी इस उपलब्धि पर बीकानेर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, व्यावसायिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। यह नियुक्ति बीकानेर के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है, क्योंकि इससे राष्ट्रीय स्तर पर शहर का प्रतिनिधित्व और अधिक सशक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *