बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रतन बिहारी पार्क में विशाल “मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन” आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला करेंगे।
राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी साथी अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। कार्यक्रम के लिए सुबह 10:30 बजे रतन बिहारी पार्क में एकत्रित होने की अपील की गई है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदर्शन के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।