बीकानेर/नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा संगठन नव निर्माण अभियान को गति देते हुए विभिन्न राज्यों में नव नियुक्त पर्यवेक्षकों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष कमल जी कल्ला को गुजरात राज्य का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमल जी कल्ला को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
सेवादल के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कमल जी कल्ला लंबे समय से संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ गुजरात में संगठन विस्तार एवं नव निर्माण अभियान को मिलेगा।
कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी।