कबड्डी सबसे आगे
कबड्डी हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी से राजस्थान में बढत बनाई है है । हाल ही में ग्रामीण ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों को देखा जाए तो लगभग हॉकी के मुकाबले खिलाड़ियों ने कबड्डी के प्रति अपने रुचि दिखाई है । भारत को कबड्डी का जनक भी माना जाता है । भारत के लगभग सभी प्रांतों में कबड्डी का खेल खेला जाता है । लेकिन हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है । राजस्थान में होने वाले ग्रामीण ओलंपिक खेलों में सबसे ज्यादा कबड्डी में खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। राजस्थान क्रीड़ा परिषद के जारी आंकड़ों से पता चलता है कि राजस्थान मैं आयोजित होने वाले ग्रामीण ओलंपिक खेलों में लगभग 11 लाख खिलाड़ियों ने कबड्डी खेल को चुना है । जबकि हॉकी में मात्र 112000 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। हॉकी के प्रति खिलाड़ियों की घटती रुचि को देखते हुए हॉकी खेल से जुड़े लोग चिंतित हैं उनका मानना है कि सरकार को राष्ट्रीय खेल के प्रति शीघ्र नई नीति बनाकर इसमें खिलाड़ियों की सर्वाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए । राजस्थान शिक्षा निदेशालय में खेलकूद प्रभारी अशोक व्यास के अनुसार हॉकी के प्रति खिलाड़ियों में रुचि जागृत करने के लिए स्कूली स्तर पर प्रयास किया जाना जरूरी है।