Sun. May 3rd, 2026

बीकानेर । सोमवार की पूरी रात  चली ठंडी हवाओं के कारण सुबह पो फट ते  ही जब लोग बाहर निकले तो उन्हें फिर कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में मावठ और सर्द हवाओं के कारण लगभग सभी क्षेत्रों में सुबह कोहरा देखा जा रहा है । सड़कों पर वाहनों को चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । सुबह-प्रथम पारी के विद्यालयों में जा रहे विद्यार्थियों को भी इस कोहरे का सामना करना पड़ रहा है।  मौसम विभाग के अनुसार  अगले 6 – 7 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है और कई जगह बारिश होने की भी संभावना है इस अचानक बदले मौसम के कारण बच्चों और बूढ़ों में स्वास्थ्य की समस्याओं आंकड़ा बढ़ सकता है। रविवार को उदयपुर में भारी ओलावृष्टि हुई जिससे सड़कें और तंग रास्तों में भी आओलों से भर गई । मशीनों  से रास्ते साफ करने पड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *