मेयर का मजबूत दावेदार
बीकानेर नगर निगम चुनाव में नामांकन की स्थिति देखते हुए चुनाव बहुत रोचक होने जा रहा है इस बार पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला को कांग्रेस ने 73 नंबर वार्ड से चुनाव मैदान में उतार कर चुनाव को रोचक बना दिया है अनिल कल्ला के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों र कार्यकर्त्ताओं में जान फूंकने जैसा लग रहा है क्योंकि डॉक्टर बी.डी कल्ला के परिवार से पहली बार किसी ने नगर निगम स्थानीय चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारा है l 
यदि कांग्रेस का बोर्ड बनता है तो अनिल कल्ला मेयर पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं l अनिल कल्ला के सामने बीजेपी से दीपक पारीक ने अपना परचा भरा है इसी के साथ कांग्रेस के ही एक आनन्द जोशी और बीजेपी के दीनदयाल ने भी अपना परचा दाखिल किया है l