बीकानेर, 27 अगस्त 26
नगर निगम और नगर निकाय चुनाव क़ी रणभेरी बजने के साथ ही संभावित दावेदारों ने नामांकन पत्र लेकर जमा करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है कांग्रेस और बीजेपी मुख्य राजनीतिक दलों के रूप में चुनाव लड़ेंगे लेकिन उम्मीदवारों की संख्या उम्मीद से ज्यादा होने के कारण दोनों ही पार्टियों के सामने टिकट वितरण के लिए चुनौती खड़ी हो गई है
कांग्रेस आस्वाश्त हैं कि इस बार बीकानेर में बीजेपी के खिलाफ माहौल है और वह इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं जबकि बीजेपी अपने बोर्ड को पुनः गठित करने का पूरा जोर लगा रही है news7zones क़ी टीम बीकानेर नगर निगम के सभी 80 वार्ड में संभावित उम्मीदवारों से बात करने के लिए दस्तक दे रही है उम्मीदवारों का कहना है कि उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक पृष्ठभूमि मुख्य आधार रहेगा l