Tue. Jan 13th, 2026

जयपुर। प्रदेश में लगातार सक्रिय शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट, सुबह घना कोहरा और सर्द हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कई जिलों में स्कूलों की सर्दी की छुट्टियों में बढ़ोतरी के आदेश जारी किए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी शीतलहर का प्रभाव बना रह सकता है। इसी के चलते जिला कलेक्टर स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय ले रहे हैं।

अब तक जिन जिलों में अवकाश बढ़ाने के आदेश जारी हुए हैं, वहां मौसम की स्थिति इस प्रकार रही—

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति के अनुसार शेष जिलों में भी अवकाश बढ़ाने या स्कूल समय में परिवर्तन को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे स्थानीय प्रशासन के आदेशों पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *