Mon. May 25th, 2026

जयपुर । हल्दीराम एजुकेशन सोसायटी द्वारा प्रकाशित बालिका शिक्षा में बढ़ते कदम पुस्तक एवं सीडी का विमोचन राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत द्वारा किया गया । सोसायटी के प्रतिनिधि श्री रमेश कुमार अग्रवाल ने आज पुस्तक की प्रति मुख्यमंत्री एवं राज्य के शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला कोभेंट कर सोसायटी द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । पुस्तक में सोसायटी द्वारा बीकानेर में गोद लिए गए विद्यालय में किए गए विकास कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का संकलन कर आलेख प्रकाशित किए गए हैं । विमोचन के अवसर पर संपादक डॉक्टर बिट्ठल बिस्सा, प्रकाशक डॉ रितेश व्यास और शुभम अग्रवाल उपस्थित रहे । सोसाइटी द्वारा मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया । विमोचन के अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल बीकानेर इकाई द्वारा प्रकाशित पुस्तक संकल्प की प्रति भी मुख्यमंत्री महोदय को स्टडी सर्किल के राज्य सह समन्वयक डॉ विठ्ठल बिस्सा ने भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *