Tue. Jan 13th, 2026

मेयर और पालिकाअध्यक्ष के चुनावों पर खुलासा नहीं

सीकर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वायत्त शासन विभाग और राज्य सरकार ने नगर निकाय चुनावों की पूरी तैयारी अक्टूबर 2025 में ही कर ली थी।

मंत्री खर्रा ने कहा कि OBC आयोग की रिपोर्ट आने के बाद अब चुनाव आयोग जब चाहे, निकाय चुनाव करवा सकता है। सरकार और विभागीय स्तर पर ऐसा कोई भी काम शेष नहीं है, जो चुनाव प्रक्रिया में बाधा बने।

बुधवार को सीकर स्थित ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में आयोजित कौशल रथ फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा, “यदि चुनाव आयोग चाहे तो फरवरी में ही चुनाव करवा सकता है। राज्य सरकार और स्वायत्त शासन विभाग पूरी तरह से तैयार हैं।”

मंत्री के इस बयान के बाद यह संकेत स्पष्ट हो गए हैं कि नगर निकाय चुनावों को लेकर अब गेंद पूरी तरह से निर्वाचन आयोग के पाले में है। राजनीतिक हलकों में इसे चुनावी गतिविधियों के तेज होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *