Fri. Aug 21st, 2026

फाइल फोटो

अमृत 2.0 का शिलान्यास

बीकानेर, 8 जनवरी। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल मंगलवार और बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री मंगलवार दोपहर 12 बजे करमीसर में अमृत 2.0 का शिलान्यास करेंगे तथा 2 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। श्री मेघवाल सांय 7:30 बजे कोचरों के चौक में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। वे रात्रि विश्राम बीकानेर में ही करेंगे।
केंद्रीय कानून मंत्री बुधवार को अनूपगढ़ जिले के रावला में कैंसर केयर कैंप एवं घड़साना में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। श्री मेघवाल बुधवार को बीकानेर में भी विभिन्न कार्यक्रम एवं बैठक में शामिल होंगे।
श्री मेघवाल बुधवार को बीकानेर से रात 10.30 बजे रेल मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *