Sun. Mar 29th, 2026

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 से प्रेरणा उत्सव के सातवें समूह में चयनित कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की विद्यार्थी कुमारी चेताली पवार और मार्गदर्शक स्नातकोत्तर शिक्षिका श्रीमती स्नेह मीणा 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली जाएंगी।

कुमारी चेताली का शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रेरणा उत्सव में बीकानेर संभाग से सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच चयन किया गया था इसके पश्चात अप्रैल माह में बड़नगर गुजरात में सात दिवसीय प्रेरणा उत्सव में भाग लिया था।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री नरसी लाल बिजारणिया ने बताया कि यह विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *