भारतीय जनता पार्टी से सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने महापौर का पर्चा भरा
बीकानेर l
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद वार्ड नंबर 73 से विजय अनिल कल्ला को कांग्रेस पार्टी ने अपना महापौर और जावेद परिहार को उपमहापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है l
File photo
अनिल कल्ला के निगम चुनाव में मैदान में उतरने के बाद बीकानेर कै सभी वार्ड में कांग्रेस के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश था और इसी को कांग्रेस पार्टी ने पूरे माहौल को अपने पक्ष में करते हुए नगर निगम की 43 सीटों पर अपना कब्जा जमाते हुए बोर्ड बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लिया l
हालांकि कांग्रेस के एक प्रत्याशी नवरतन डागा ने भी निर्दलीय के रूप में महापौर पद के लिए अपना पर्चा भरा है लेकिन कांग्रेस के आला कमान और स्थानीय नेता नवरत्न डागा का पर्चा उठाने के लिए आश्वासन है