Wed. Jun 24th, 2026

नाल

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 नाल बीकानेर में स्काउट एंड गाइड आंदोलन के संस्थापक लार्ड बैडेन पावेल और उनकी पत्नी ओलेव बैडेन के संयुक्त जन्म दिवस की स्मृति में आज विश्व चिंतन दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट एंड गाइड प्रभारी श्री पुरुषोत्तम लाल खाती ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित को स्कार्फ पहन कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री बेडेन पावेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने श्री बैडेन पावेल के योगदान को याद करते हुए उनके जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया एवं जन्मशती वर्ष के विषय ‘मित्रता’ को विश्व बंधुत्व के साथ जोड़कर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणादी गई।
इस अवसर पर डॉ. निरंजन देव व्यास के निर्देशन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्काउटर , गाइड्स, कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर्स द्वारा सभी धर्मों की प्रार्थनाओं का सस्वर, संगीतमय वाचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *