Wed. Jun 24th, 2026

बीकानेर।

पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय पुष्करणा क्रिकेट चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन पार्षद दुर्गादास छंगानी के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से टीमों ने भाग लिया है।

हाल ही में खेले गए मुकाबले में विक्टोरियस पब्लिक स्कूल द्वारा प्रयोजित टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

इस अवसर पर विक्टोरियस पब्लिक स्कूल के डॉ. सुधांशु व्यास ने टीम की टी-शर्ट का अनावरण किया तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पुष्करणा समाज के वरिष्ठ सदस्य गोकुल जोशी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पुष्करणा स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजक पार्षद दुर्गादास छंगानी ने बताया कि राज्यस्तरीय इस टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *