Fri. Jul 3rd, 2026

प्रवक्ता मदन मोहन व्यास ने दीं जानकारी

बीकानेर

दिनांक 3 जुलाई 2026 को स्थानीय जिला उद्योग संघ कार्यालाय मे बीकानेर टैक्स कंसल्टैन्ट ऐसोसिएषन के अध्यक्ष व सचिव पद हेतु सीए सोहनलाल बैद की अध्यक्षता मे चुनाव कमेटी के सदस्य एम पी शर्मा व एम के चुरा द्वारा चुनाव आयोजित करवाया गया। प्रवक्ता मदन मोहन व्यास ने बताया कि उपरोक्त चुनाव मे एडवोकेट दीपक व्यास अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए जिन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एडवोकेट वाई पी मदान को 44 वोटो के अन्तर से हराया । कुल 212 मतो मे से 199 वोट डाले गए जिसमे 1 वोट निरस्त घोषित किया गया कुल 198 मतो मे से एडवोकेट दीपक व्यास को 121 व वाई पी मदान को 77 मत प्राप्त हुए । सचिव पद पर सीए मनमोहन मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मदन गोपाल मोदी को 4 मतो से पराजित किया। मनमोहन मोदी ने 101 मत प्राप्त किए जबकि मदन गोपाल मोदी को 97 मत प्राप्त किए । उपरोक्त चुनाव का आयोजन बीकानेर टैक्स कंसल्टैन्ट ऐसोसिएषन के निवर्तमान अध्यक्ष माणक कोचर द्वारा किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष कोचर ने शांतिपूर्ण व उत्साह पूर्वक मतदान के लिए संध के सभी सदस्यो का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *