बीकानेर । पंचमी उत्सव के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में वसंत उत्सव मनाया गया । विद्यालयों में मां सरस्वती के तेल चित्र के समक्ष पुष्प ,दीप, धूप नैवैद्य अर्पित कर विद्यालय के अध्यापकों अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों ने पूजन किया । विभिन्न विद्यालयों में मां सरस्वती के समक्ष मां शारदे की प्रार्थना की गई ।
विक्टोरियस स्कूल में विद्यारंभ दिवस मनाया
श्री रामसर रोड पर स्थित विक्टोरियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और विक्टोरियस कान्वेंट स्कूल में आज नन्हे मुन्ने बच्चों का विद्यारंभ कार्यक्रम रखा गया ।अपने अभिभावकों के साथ आए बच्चों ने जीवन में पहली दफा विद्यालय में कदम रखा और मां सरस्वती के इस पावन पर अपना विद्या आरंभ किया । विद्यालय के संस्थापक मनोज व्यास ने विद्यार्थियों के तिलक लगाकर और उनकी पोथी पूजा का कार्यक्रम संचालित किया । उपस्थित विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक मां शारदे की प्रार्थना की । सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया और सभी विद्यार्थियों के पीले गुलाल से तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया।