भारत के विभिन्न प्रांतो से आएंगे प्रतिनिधि
नई दिल्ली प्रसिद्ध गांधी वादी रहे डॉ एसएन सुब्बाराव द्वारा स्थापित राष्ट्रीय युवा योजना की राष्ट्रीय बैठक इस वर्ष जम्मू के किश्तवाड़ में आयोजित की जा रही है राष्ट्रीय युवा योजना के संयोजक संजय राय ने बताया कि डॉ सं सुब्बा राव के सपनों को पूर्ण करने के संकल्प के साथ देश में शांति और सद्भावना के क्षेत्र में कार्य को आगे बढ़ाने के लिए भारत के विभिन्न प्रांतो से लगभग 40 प्रतिनिधि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने आ रहे हैं राय ने बताया कि अधिवेशन के दौरान विभिन्न प्रांतो में शाक्य रूप से कार्य करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय योजना की प्रांतीय जिम्मेदारियां संभालने हेतु विचार किया जाएगा संस्था द्वारा आगामी समय में युवा संस्कार शिविर एवं बाल आनंद महोत्सव के आयोजन पर भी विचार किया जाएगा अधिवेशन में राष्ट्रीय युवा योजना के मुख्य सदस्य आरसी गुप्ता ,सुरेश राठी ,अजय पांडे ,जगदीश चौधरीआदि लोग भाग लेंगे।