जोधपुर, मारवाड़ की लाल मिर्च के बाद यहां की गाजर अपनी मिठास के कारण इन दिनों पूरे देश में छाई हुई है । जैसे-जैसे सर्दी का मौसम बढ़ता है वैसे-वैसे इस गाजर की डिमांड भी पूरे देश में बढ़ जाती है । रोज लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रक अभी गाजर के दूसरे प्रदेशों में भेजे जा रहे हैं । मारवाड़ के जोधपुर जिले मे गगाड़ी ,मथानिया ,चौपासनी ,खेतासर ,चिराई आदि विभिन्न गांवों से अभी गाजर की आवक उफान पर है । इस बार गाजर की बंपर पैदावार हुई है। इस कारण किसानों को कुछ कम कीमत पर ही गाजर को बेचना पड़ रहा है । शुरुआती दौर में किसानों ने इस गाजर को 40 से ₹45 प्रति किलोग्राम के भाव से बेचा था । लेकिन धीरे-धीरे इसकी बंपर पैदावार के कारण इसके दाम घटते चले गए। देश के मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश ,दिल्ली ,कोलकाता ,गुजरात पंजाब ,हरियाणा ,महाराष्ट्र एवं अन्य प्रदेशों में मारवाड़ की गाजर की सर्वाधिक डिमांड रहती है।
