कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बीकानेर l भजन लाल सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार अपनी सफलताओं का बखान कर रही है जबकि दूसरी तरफ विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी नेता अपने-अपने स्तर पर सरकार की 2 साल की विफलताओं का बखानी करने में जुटी हुई है आज बीकानेर में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस करके भजनलाल सरकार की विफलताओं को प्रेस के सामने रखा उसमें कांग्रेस पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बुलकीदास कल्ला ने बताया कि पिछले दो वर्षों से इस पर्ची की सरकार ने पूरे राजस्थान में लोगों को दुखी होने के लिए विवश कर दिया है बीकानेर की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीबीएम की हालत दो वर्षों में लगातार बदतर होती जा रही है पूरे शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और पर्ची की सरकार और भजनलाल सरकार की आक्रमान्यता के कारण प्रशासनिक अधिकारी अब जन्म नेताओं पर हावी होते दिखाई दे रहे हैं और वह अपने मनमर्जी से अपने कार्य को संपादित कर रहे हैं जिससे जनता त्रस्त है कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन मेघवाल ने कहा कि 2 वर्षों के छोटे से कार्यकाल में जनता इतनी दुखी हो गई है तो फिर अगले 3 साल जनता के लिए बहुत भारी पड़ेंगे l अगर सरकार ने समय रहते हैं जनता की शुद्ध नहीं ली तो कांग्रेस सड़कों पर सरकार के विरोध के लिए उतरेगी l
कई नेता मौजूद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के कई और नेता शामिल हुए जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत जिया और रहमान पूर्व नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता भी मौजूद रहेl
