Tue. Jan 13th, 2026

बीकानेर।कांग्रेस सेवादल राजस्थान के ” *संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर* ” के तहत आज बीकानेर में शहर एवं देहात कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें संगठन सृजन शिविर को लेकर चर्चा की। जोनल प्रभारी कमल कल्ला ने कैंप के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि देहात और शहर जिला बीकानेर के लगभग 600 स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है।

कमल कल्ला ने बताया कि कैंप के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा पीबीएम अस्पताल और बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में विशाल श्रमदान कार्यक्रम किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 17 सितंबर को शाम को साले की होली पर विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति के गीतों की गूंज रहेगी। जिसमें सेवादल द्वारा आमजन के सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन के दौरान एक विशाल पदयात्रा का भी आयोजन होगा कमल कल्ला बताया कि तीन दिवसीय शिविर के दौरान राष्ट्रीय संगठन लालजी भाई देसाई पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी भाग लेंगे ।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के जॉन प्रभारी कमल जी कल्ला देहात सेवादल कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामनिवास गोदारा शहर जिला अध्यक्ष अनिल जी व्यास प्रदेश सचिव सुखदेव नाथ महिला देहात अध्यक्ष अंजू पारख शहर सेवादल जिला अध्यक्ष निर्मला चावरिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ शहर सेवादल कांग्रेस के संगठन महासचिव मनोज व्यास देहात सेवादल कांग्रेस के संगठन महासचिव जगदीश सियाग यंग ब्रिगेड सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव मूंदड़ा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भादू और कुदरत अली मोहन मिस्री बाबू सरद चारण रेखाराम जी मेघवाल तिलाराम मेघवाल अशोक करीर राजेश मंडा चतुर्भुज रिंटोर साथ में बीकानेर प्रभारी श्री लाल गहलोत मुमताज सेक हंसराज बिश्नोई अशलम भाई हुक्म चंद जावा अनिल तंवर जगन पूनिया जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *