अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट का दिखाई देगा असर
बीकानेर। कांग्रेस सेवा दल राजस्थान के निर्देशन में बीकानेर शहर में बीकानेर देहात और बीकानेर शहर के स्वयंसेवकों का संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 1617 और 18 सितंबर को बीकानेर के जस्सूसर गेट गेट क्षेत्र में किया जा रहा है ।
शिविर की तैयारी बैठक
आज देहात और शहर सेवादल कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने शिविरको सफल बनाने के लिए एक बैठक की जिसमें राजनस्थान प्रदेश सेवादल कांग्रेस के जॉन प्रभारी कमल कल्ला प्रदेश सचिव सुखदेवनाथ देहात सेवादल कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा शहर अध्यक्ष अनिल व्यास मनोज व्यास संगठन महासचिव जगदीश सियाग बसंत व्यास विजय कवि जी प्रवक्ता अश्लम भाई हंसराज बिश्नोई और अनवर भंवर सिंह और मीडिया प्रभारी ताराचंद जी प्रजापत सहीराम जी कूकना –आदि ने आगामी 16 17, 18 प्रशिक्षण अभियान की तैयारी को लेकर बैठक की ।
विभिन्न समितियो का गठन
आगामी तीन दिवसीय शिविर को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां का गठन किया गया। प्रदेश सचिव सुखदेव नाथ ने बताया कि लगभग 600 स्यंसेवकों का यह प्रशिक्षण शिविर होगा जिसमें आवास भोजन यातायात एवं विभिन्न प्रशिक्षण सत्रो की व्यवस्था होगी।