Tue. May 12th, 2026

जयपुर, 11 मई।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता साजिद सुलेमानी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Govind Singh Dotasra के निर्देशानुसार की गई है।

बीकानेर मूल के साजिद सुलेमानी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे पूर्व में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं तथा केंद्रीय पुरातत्व बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं।

करीब तीन दशकों से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय साजिद सुलेमानी संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस संगठन में अनुभवी नेतृत्व को आगे बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बीकानेर के राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने साजिद सुलेमानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *