बीकानेर । विक्टोरियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और विक्टोरियस कान्वेंट स्कूल का संयुक्त वार्षिक उत्सव 😊Mission Muskan 😊का आयोजन रविवार को हुआ । इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन नोखा रोड पर स्थित T.M.Auditorium में हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने राजस्थानी ,पंजाबी, गुजराती, बंगाली और कई देशभक्ति गीतों पर अपने रंगारंग प्रस्तुतियां दी ।
नन्हे मुन्ने बच्चों ने भारत के धर्मनिरपेक्ष थीम पर आधारित एक पैरोडी भी प्रस्तुत की जिसको सभी दर्शकों ने बहुत सराहा। विद्यार्थियों ने महाभारत में भगवान कृष्ण के विराट स्वरूप को दर्शाते हुए सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जिससे सभी दर्शक झूम उठे । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक दाऊ लाल व्यास विनोद देवी व्यास ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिक्षाविद यशपाल आचार्य, करुणा इंटरनेशनल के जतन दुग्गड, टी एम ऑडिटोरियम के ट्रस्टी संपत दूगड़, प्रमुख एंकर ज्योति प्रकाश रंगा ,निदेशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के खेल अधिकारी अशोक व्यास समाजसेवी श्री सुरेश व्यास उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए । खेलकूद श्रेणी में तीरंदाजी ,बैडमिंटन और फुटबॉल में राज्य स्तर पर खेलने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। करुणा इंटरनेशनल की देश भक्ति गीत एवं नृत्य
प्रतियोगिता ,अजीत फाउंडेशन की शतरंज प्रतियोगिता और चिल्ड्रन लिटरेचर फेस्टिवल में विजेता विद्यार्थियों को भी अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सक्रिय सहयोग देने वाले अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया।