बीकानेर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर आगमन पर दूसरे दिन आज जनसुनवाई के कार्यक्रम के दौरान बीकानेर के अलावा बीकानेर के आसपास के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसी के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस को लोगों को नियंत्रित करने के लिए मस्कत करनी पड़ी। सर्किट हाउस के स्थान को अपर्याप्त बताते हुए कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। जन सुनवाई के दौरान लाइन में कई महिलाएं भी अपने बच्चों को साथ लेकर आई हुई थी । जन सुनवाई के दौरान लगभग सभी विभागों के आलाा अधिकारी उपस्थित थे।
जन सुनवाई के दौरान बीकानेर जिले के लगभग सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मेें कैबिनेट शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ,ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी,गोविंद मेघवाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उपस्थित थे। जनसुनवाई में विशेषकर भूमि विवाद के मामले अधिक प्राप्त हुए । विभिन्न पदों पर भर्तियों में हो रही देरी के मामले में भी यहां बेरोजगारो नेेभारी संख्या में जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन सौंपा।