Wed. May 13th, 2026

30 सितंबर 2024, बीकानेरए क अक्टूबर से राजकीय एसडीएम अस्पताल मे आउटडोर मे मरीजों को देखने के समय मे परिवर्तन रहेगा जिसके अनुसार अब जिला अस्पताल में ओपीडी समय अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा एवं इसी प्रकार अस्पताल में जांचों हेतु सैंपल लेने एवं एक्सरे एवं अन्य जांचों का समय भी सुबह 9 बजे से रहेगा। जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि प्रधानाचार्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के दिशा निर्देशों की पालना मे जिला अस्पताल में ओपीडी समय में परिवर्तन किया गया है। हालांकि रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश वाले दिनों में ओपीडी समय सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक यथावत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *