Fri. May 1st, 2026

एन.एन.आर.एस.वी. प्रथम

विक्टोरियस स्कूल की शानदार प्रस्तुति

बीकानेर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर की और से आज खण्ड स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन एन.एन.आर.एस.वी. स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया।

प्रतियोगिता में बीकानेर संभाग के चार जिलो से चयनित छः टीमों ने सहभागिता निभाई।

प्रतियोगिता में शामिल टीमों ने वैदिक जल संकट AI और समाज आपदा प्रबन्धन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जलवायू परिवर्तन और इसका प्रभाव पर अपनी प्रस्तुतियां दी।

प्रतियोगिता में एन.एन.आर.एस.वी. ने प्रथम, आर.एस.वी.सी. सैकेण्डरी स्कूल बीकानेर ने द्वितीय तथा संस्कार एकेडमी, हनुमानगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. प्रमोद कुमार चमोली ने विज्ञान नाटय विधा पर संभागीय का मार्गदर्शन किया।

समापन सत्र में मुख्य अतिथी आर.एस.वी ग्रुप ऑफ स्कूल के सी.एम.डी. सुभाष स्वामी, रोटेरियन समाज सेविका तनु मेहता एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कमल कान्त स्वामी के संभागीयों को संबोधित किया एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पूनम चौधरी ने सभी सभागियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *