घटते नामांकन पर चिंता
बीकानेर l
इस बार शिक्षा विभाग राजस्थान अलर्ट मोड में दिखाई दे रहा है काफी लंबे समय बाद शिक्षा विभाग ने शिवरा पंचांग पूरे साल का एक साथ घोषित कर पूरे
शिक्षा जगत को राहत प्रदान की है इसलिए कई वर्षों से देखा जा रहा है कि हर महीने शिवरा पंचांग जारी करने की प्रक्रिया चल रही थी अब पूरे वर्ष का शिवरा पंचांग उपलब्ध होने से सभी शिक्षण संस्थानों में पूरे वर्ष की कार्य योजना को संचालित करने में आसानी रहेगी आज जारी किए गए शिवरा पंचांग को लेकर शिक्षाविदों का कहना है कि इस तरह की सकारात्मक व्यवस्था यदि शिक्षा विभाग करता रहे तो शिक्षा में नवाचार हो सकते हैं
राजकीय विद्यालयों में नामांकन घटने की चिंता
कोरोना के समय राजकीय विद्यालयों में नामांकन ने जबर्दस्त उछाल मेरी लेकिन अब पिछले लगभग 4 वर्षों में राजकीय विद्यालयों में छात्र संख्या लगातार घटती जाने से शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं शिक्षक चिंतित हैं
राजकीय विद्यालय का कम्पटीशन निजी विद्यालयों से होने की वजह से यह समस्या बढ़ती जा रही है राजकीय विद्यालयों में निजी विद्यालयों की तुलना में संसाधनों एवं शिक्षकों की भारी अनियमित कमी के कारण अभिभावकों का लगातार रुझान राजकीय विद्यालयों की तुलना में अब निजी विद्यालयों की ओर होता जा रहा है
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम का रुझान घटा
कांग्रेस सरकार में खोले गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालयों की दशा भी लगातार बिगड़ती जा रही है लोगों का रुझान इन स्कूलों में अब नहीं के बराबर रह गया है यह भी एक चिंता का विषय है