बीकानेर । शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार ने उन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए आदेश जारी कर दिए है कि राजस्थान के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकाल अवकाश हर वर्ष की तरह 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ही होंगे।
परीक्षाएं एक महीने पहले
इस बार सभी परीक्षाओं को एक महीने पहले ही संचालित किया जा रहा है। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा निति को प्रदेश में लागू करने के लिए नए सत्र की शुरूआत 1 अप्रैल से करने हेतु सभी परीक्षाओं को एक माह पहले आयोजित करवा रही है।