Sat. Feb 15th, 2025

एनएसयूआई के 52 वें स्थापना दिवस में ले रहे हिस्सा

बीकानेर ।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज विशेष हेलीकॉप्टर से बीकानेर पहुंचे। रविंद्र रंगमंच पर आयोजित हो रहे एनएसयूआई के  52 वें स्थापना दिवस में हिस्सा ले रहे हैं । विशेष विमान से पहुंचे मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी भी साथ रहे। सादुलगंज मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। सादुलगंज मैदान के बाहर दुर्गा सिंह सर्किल पर कांग्रेस जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को रोक कर उनका स्वागत किया। रविंद्र रंग मंच पर हो रहे कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर बी डी कल्ला प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा गोविंद राम मेघवाल रामेश्वर डूडी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी वह अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद है ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल करेंगे जनसुनवाई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक बीकानेर की जनता की जन सुनवाई करेंगे इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *