जयपुर । राजस्थान में भाजपा की सरकार के गठन के 2 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं । बिहार चुनाव और अन्य राज्यों के उपचुनावों के बाद अब मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की चर्चाएं जोरों पर है। कई वरिष्ठ भाजपा विधायक मंत्रिमंडल में अपना स्थान बनाने के लिए जयपुर और दिल्ली के चक्कर निकल रहे हैं। व सूत्रों के अनुसार बीकानेर संभाग से भी मंत्रिमंडल मे नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। डूंगरगढ़ विधानसभा से पहली बार जीते ताराचंद सारस्वत का नाम भी तेजी से आगे आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक ताराचंद सरस्वत लगातार पिछले 2 सालों से अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जातीय गणना मैं भी ताराचंद सारस्वत का पक्ष मजबूत दिखाई दे रहा है।
टिकट भी पहली सूची में
वर्तमान विधानसभा के चुनाव के दौरान टिकट वितरण मैं भी ताराचंद सारस्वत का नाम पहली सूची में ही फाइनल हो गया था। सूत्रों के अनुसार ताराचंद सारस्वत के संपर्क संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी से भी बताएं जा रहे हैं।